ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुणे में तीन वाहनों की टक्कर के बाद कार में आग लगने से तीन लोगों की मौत

पुणे जिले में पुणे -नासिक हाइवे पर पेटघाट के पास शनिवार को सुबह तीन वाहनों की टक्कर के बार एक कार में लगी आग में झुलसकर तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना की छानबीन हाइवे पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह पुणे- नासिक हाइवे पर पेटघाट के पास अचानक टेम्पो -कंटेनर आपस में अनियंत्रित होकर टकरा गए। इसके बाद दोनों वाहन मुंबई की ओर आ रही एक कार से टकरा गए। इससे कार में आग लग गई। इस घटना में कार का दरवाजा न खुलने से तीन लोगों की कार में ही जलकर मौत हो गई। एक शख्स इस घटना में जख्मी हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर हाइवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में पहुंचाया। इस घटना में घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में मृतकों की पहचान रोहिदास रक्शे, विराज कदम और अंकुश भांबुरे के रूप में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *