ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मीरजापुर में 21 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा देने परीक्षार्थी उमड़े

जनपद में 21 परीक्षा केंद्रों पर दो दिनों तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को पहली पाली के परीक्षार्थी सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए। केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड की जांच एवं तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत बाबू लाल जायसवाल इण्टर कॉलेज, माता प्रसाद माता भीख इण्टर कॉलेज, कांशी राम बालिका इण्टर कालेज व विन्ध्य विद्यापीठ इण्टर कॉलेज पर बनें परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी गाइड्लाइन् से अवगत कराया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसकर्मी तैनात हैं। सभी केंद्रों पर जैमर लगाया गया है। कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *