ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव और सलाहकार ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने मुख्यमंत्री

धामी से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

 

मुख्यमंत्री ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भेंट किए।

उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने चमोली पहुंच बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया था।

इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष कार्याधिकारी केदारनाथ बद्रीनाथ रिडेवलपमेंट वर्क्स भाष्कर खुल्बे भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *