• October 15, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पवित्र संगम में स्नान

प्रयागराज 10 फ़रवरी।महाकुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। कल 9 फ़रवरी को संगम में करीब 1.58 श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। जिस कारण पूरे प्रयागराज में भयंकर जाम देखने को मिला।
इसी बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज के संगम नोज पर पवित्र स्नान करने आ रही हैं।भारत की दूसरी महिला और पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज महाकुम्भ में मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह 9 बजे प्रयागराज के बमरौली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद थी। वहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए अरैल क्षेत्र के डीपीएस हेलीपैड पहुंचेंगी।
इसके बाद वे कार से अरैल वीवीआईपी जेटी जाएंगी और वहां से निशादराज क्रूज के माध्यम से संगम तट तक जाएंगी।
इसके बाद वे गंगा पूजन और आरती करती हैं। राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रों और श्लोकों के बीच संगम त्रिवेणी का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, फल और लाल चुनरी अर्पित की। इसके बाद उन्होंने संगम स्थल पर तीनों पावन नदियों की आरती भी उतारी। वहां मौजूद तीर्थ पुरोहित ने उन्हें कलावा बांधकर अभिनंदन किया।

सुरक्षा का विशेष इंतजाम पुलिस के द्वारा किया गया हैं
सुरक्षा कारणों से राष्ट्रपति की उपस्थिति में संगम क्षेत्र और आसपास के प्रमुख घाटों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
हालांकि, बाकी घाटों पर आम श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे।राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा को देखते हुए प्रयागराज प्रशासन ने कई पाबंदियां लागू की हैं।
आपको बता दे राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए अरैल, संगम, किले और बड़े हनुमान मंदिर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।इसी के साथ आज संगम क्षेत्र में नावों का संचालन भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति के संगम से लौटने के बाद ही नावों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी मुस्तैदी से लगे हुए हैं।

प्रयागराज दौरे के दौरान राष्ट्रपति जायेंगी और भी तीर्थस्थल
इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू जाएँगी अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करने।इस दौरान राष्ट्रपति के साथ सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी ।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *