ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाकुंभ में आज फिर से भीड़ का सैलाब

प्रयागराज 9 फ़रवरी। आज महाकुंभ का 28वां दिन हैं ,और आज फिर से संगम में स्नान करने पहुँच रहा है ,श्रद्धालुओं का सैलाब । आपको बता दे , 3 फ़रवरी के बाद से महाकुंभ में भीड़ कम होती दिखाई पर रही थीं। पर आज फिर से महाकुम्भ में जाम की स्थिति दिखाई दे रहीं हैं।आज लाखो की संख्या में संगम घाट पर भीड़ दिखाई दे रही हैं ,और सड़को पर ट्रैफिक बहुत बढ़ गया।
आपको बता दे, प्रयागराज में भारी भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया हैं।

आज भी महाकुंभ में वीवीआईपी लोगों का लगेगा तांता
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। इसी के साथ वे पवित्र संगम में स्नान करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मांडव में लेंगे कई कार्यक्रमों में हिस्सा और 14:30 बजे वायुयान द्वारा बमरौली एयरपोर्ट, प्रयागराज पर सीएम धामी का आगमन होगा। वह संगम स्नान कर उत्तराखंड मंडपम्, सेक्टर-07 का भ्रमण करेंगे और कल सुबह वापस रवाना होंगे। बता दे की पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई भी संगम में आज आस्था की डुबकी लगायेंगे।

इसी के साथ आज देश के वीवीआईपी का आज महाकुम्भ में लगा रहेगा ताता कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार भी आज महाकुम्भ के संगम में स्नान करेंगे । आपको बता दे , मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह,बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह,बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहानी,ओडिशा सरकार के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी,महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुल्ले,मध्य प्रदेश की राज्यमंत्री नगर विकास एवं आवास श्रीमती प्रतीमा बागरी,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा समेत उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक तया सूचना प्रौद्योगिकी अजीत सिंह पाल आज संगम में आस्था की डुबकी लगायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *