ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

समाजवादी विचारों के प्रति समर्पित पार्टी है जदयू : संजय कुमार

जदयू द्वारा 16 जुलाई को बेगूसराय दिनकर भवन में व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा शिक्षा प्रकोष्ठ का संयुक्त प्रमंडलीय प्रशिक्षण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी पूर्व मेयर एवं जदयू महानगर अध्यक्ष संजय कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधान पार्षद-सह-कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ, मुख्य प्रवक्ता विधान पार्षद नीरज कुमार, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, जदयू नेत्री मेयर पिंकी देवी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। जदयू समाजवादी विचारों के प्रति समर्पित पार्टी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी, जेपी, लोहिया, अंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जमीन पर उतारा है।

पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए 16 जुलाई को प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम आयोजित है। आज देश में अघोषित तानाशाही की स्थिति है, लोकतांत्रिक मूल्यों की सरेआम हत्या की जा रही है। ऐसे में हमलोगों को अपने राजनीतिक दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लेना है।

मेयर पिंकी देवी ने कहा कि 16 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो चुकी है। व्यापारी वर्ग इसमें अपनी सहभागिता पुरजोर तरीके से दिखा रहे हैं। नीतीश कुमार के कार्यकाल में उनके हित में जो कार्य किए गए हैं, उस पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश जैन ने कहा कि हमलोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 18 वर्षों में हुए अभूतपूर्व कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेना है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण और संवाद के साथ ही स्थानीय मुख्य बाजार में ”हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान” और नुक्कड़ सभा का आयोजन भी होगा। प्रेसवार्ता में जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रशांत देव, युवा जदयू के प्रदेश सचिव सौरव शांडिल्य, युवा जदयू प्रवक्ता रणविजय झा एवं जदयू नेता नगर पार्षद गौरव सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *