ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

आंवला क्षेत्र स्थित रेवती बहोड़ा खेड़ा स्टेशन के निकट गुरुवार की देर रात को बरेली-चंदौसी रेल लाइन पर एक प्रेमी युगल ने एक ट्रेन से कटकर जान दे दी। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को शव पड़े होने की जानकारी मिली तो आंवला कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची आंवला पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को दी।

पुलिस ने मृतकों की पहचान बारी खेड़ा गांव निवासी सूरज (22) और कुसमरा गांव के रहने वाले नन्हे लाल की बेटी छाया के रूप में हुई है। दोनों के गांव की दूरी लगभग सात किलोमीटर है। गावों से घटना स्थल की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है। सूरज की बहन राजकुमारी की शादी छाया के चचेरे भाई जितेंद्र से हुई थी। सूरज का बहन के यहां आना-जाना रहता था, तभी छाया से प्रेम हो गया और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। परिवार वाले राजी नहीं थे। इसी वजह से प्रेमी युगल ने बीती रात मौका पाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *