ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

2032 तक सभी मुसलमान भाजपा में आ जाएंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया है कि 2026 के विधानसभा चुनाव तक जहां असमिया मुसलमान भाजपा में आ जाएंगे, वहीं 2032 का विधानसभा चुनाव आते-आते सभी मुसलमान भाजपा में आ जाएंगे। मुख्यमंत्री आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, चुकी भाजपा का संगठन अभी बांग्लादेशी मुसलमानों के बीच में नहीं बन सका है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सिर्फ एक संप्रदाय के लोग ही अपने धर्म का गुणगान करते नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री ने आज फिर दावा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा 2025 की जनवरी-फरवरी तक भाजपा में शामिल हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाजपा में आकर मंत्री और मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं, क्योंकि भाजपा दूसरे दलों से अच्छे नेताओं को लाकर अच्छे पदों पर बैठाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें (हिमंत को) भी कांग्रेस से लाकर भाजपा ने मुख्यमंत्री बना दिया। इसी प्रकार भूपेन बोरा भी बन सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह बात अलग है कि कांग्रेस नेता रकिबुल हुसैन, रेकिबुद्दीन अहमद, नुरुल हुदा आदि जैसे नेता भाजपा में नहीं आ सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के कई अन्य सवालों के भी सीधे-सीधे उत्तर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *