ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

10 वीं-12वीं के विद्यार्थियों की हो रही प्रीबोर्ड परीक्षा

कक्षा 10 वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू होने जा रही है। बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए शिक्षा विभाग प्रयासरत है। इन दिनों बोर्ड के विद्यार्थियों की तिथिवार प्रीबोर्ड परीक्षाएं हो रही हैं। मंगलवार को कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। इसके महीनेभर पहले जिले में प्री-बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जा रही है। धमतरी में सोमवार से जिले के 57 हाई व 111 हायर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड पैटर्न पर आधारित प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। मंगलवार को प्री-बोर्ड परीक्षा के तहत 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। समन्वयक केंद्र शिवसिंह वर्मा शासकीय उमावि की प्राचार्य बी मैथ्यू ने बताया कि प्रीबोर्ड परीक्षा की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई है। स्कूल में परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चल रही है। परीक्षा बोर्ड के पैटर्न पर ली जा रही है ताकि छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में किसी तरह की परेशानी न हो।

परीक्षा दिलाने के बाद बाकी समय में छात्र-छात्राओं अगले विषय की तैयारी कराई जा रही है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एलडी चौधरी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में धमतरी जिले के छात्र-छात्राओं को प्रावीण्य सूची में लाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। प्री बोर्ड के माध्यम से छात्रों को बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र हल करने का अनुभव मिल सकेगा। इसके लिए जिले के सभी स्कूलों के शिक्षकों को निर्देशित किया गया। माहभर का समय शेष है इसका सदुपयोग करते हुए बोर्ड कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की विशेष तैयारी कराएं।मालूम हो कि जिले में बीते साल 2022-23 में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में धमतरी जिला टॉप-10 सूची से बाहर रहा। दोनों कक्षाओं में एक भी छात्र-छात्रा मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाया था। 10वीं 1973 और 12वीं में 980 छात्र-छात्रा फेल हुए थे। 10वीं का परीक्षा परिणाम 72.71 प्रतिशत, 12वीं का 82.89 प्रतिशत रहा। 81 हाई व 158 हायर सेकेंडरी स्कूल से 21 हजार छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *