ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जम्मू-कश्मीर में शीत लहर की स्थिति जारी

रात में आसमान साफ रहने के कारण पूरे जम्मू-कश्मीर में शीत लहर की स्थिति जारी रही। कश्मीर घाटी में रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे ही रहा। इसी बीच जम्मू संभाग में मौसम साफ रहने के चलते रोजाना निकल रही धूप से दिन में लोगों को भीषण ठंड़ से थोड़ी राहत मिल रही है लेकिन रात और सुबह भीषण ठंड के साथ बर्फीली ठंड़ी हवाएं लोगों को घरों के भीतर रहने पर मजबूर कर रही हैं।

मौसम विभाग ने 14 फरवरी तक शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। इस दौरान श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 10 और पहलगाम में शून्य से नीचे 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5, कटरा में 4.1, बटोत में शून्य से नीचे 0.4, भदरवाह में शून्य से नीचे 2 और बनिहाल में शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *