ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रयागराज: अतीक का खास गुर्गा असाद कालिया गिरफ्तार

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद गिरोह के एक बड़े शूटर आसाद कालिया को यूपी पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। बता दें कि कालिया अतीक का बेहद करीबी माना जाता है क्यूंकि काल‍िया माफिया अतीक का दाहिना हाथ कहा जाता था | यूपी पुलिस के मुताबिक असाद कालिया कई मामलों में वांछित चल रहा था। जिसके चलते पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

आपको बता दें कि एसओजी ने अतीक के खास कालिया को धूमनगंज और पूरामुफ्ती पुलिस के साथ घेरकर दबोचा। उसके दो और साथी भी पकड़े गए हैं। उससे तमाम घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।

महाराष्ट्र: अतीक- अशरफ के लगे पोस्टर, दोनों को बताया गया ‘शहीद’

पुलिस ने बताया कि कालिया पर 2021 दिसंबर के कई मामले दर्ज हुए है जहाँ वो लोगों को धमकाने, पैसा वसूलने जैसे कई मामले है | असाद की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पिछले दिनों एक वीडियो भी 2019 का प्रसारित हुआ था जिसमे असाद एक व्यक्ति के घर पर अपने साथियों संग जाकर गेट से धमकाता और ईट फेंकता है। वह अतीक के जमीन का कारोबार देख रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *