ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लखनऊ सहित छह जनपदों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत छह जनपदों में मेघगर्जना,आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। यह जानकारी मंगलवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कानपुर नगर व कानपुर देहात उन्नाव, प्रदेश की राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ वर्षा के आसार है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात हवाएं चली और कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है कि तेज हवाओं के साथ सभी वाहन चालक सावधानी से चले और पुराने पेड़ों के पास न खड़े हो और रोड पर चलते समय वाहन गति धीमी रखें तो आप अपनी यात्रा सुरक्षित पूरी कर लेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *