ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी

ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार के सूचकांक भी पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

टेक शेयरों में तेजी आने के कारण पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांकों में मजबूती बनी रही। डाउ जॉन्स ने 0.58 प्रतिशत की छलांग लगाई। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 1.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,756.34 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 295.08 अंक यानी 2.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ 14,819.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,645.57 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,694.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.40 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,450.24 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 122.26 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,716.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर मजबूती की स्थिति बनी हुई है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 95.64 अंक यानी 1.33 प्रतिशत टूट कर 7,187.94 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है।

दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 21,703 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,201.05 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 0.29 प्रतिशत उछल कर 16,271.89 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 17,574.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई इंडेक्स फिलहाल 310.88 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ 33,688.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.40 प्रतिशत उछल कर 1,424.10 के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,897.37 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *