ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री करेंगे पूर्व मध्य रेलवे के 57 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास करेंगे। जिसमें पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के भी 57 स्टेशन शामिल हैं।

रेल प्रशासन द्वारा सभी स्टेशनों पर कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई है। प्रधानमंत्री ठीक 11 बजे ऑनलाइन माध्यम से एक साथ शिलान्यास करेंगे। उसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। रेलवे स्टेशनों पर कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे हो जाएगी। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अमृत भारत पर स्पीच होगा।

चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 57 स्टेशन का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास का शिलान्यास किया जाना है। इन स्टेशनों पर स्थानीय कला और संस्कृति की अद्भुत झलक दिखेगी।

उन्होंने बताया कि दानापुर मंडल के आरा स्टेशन को 27.89 करोड़, बिहिया को 23.13 करोड़, रघुनाथपुर को 20.50, डुमरांव को 17.13 करोड़, दिलदारनगर को 21.16 करोड़, जमुई को 23.36 करोड़, जहानाबाद को 22.93 करोड़, राजगीर को 21.20 करोड़, बिहारशरीफ को 18.84 करोड़, फतुहा को 32.73 करोड़, बाढ़ को 23.38 करोड़, बख्तियारपुर को 23.20 करोड़ तथा तरेगना को 19.23 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जाना है।

समस्तीपुर मंडल के दरभंगा स्टेेशन को 340 करोड़, सीतामढ़ी को 242 करोड़, बापूधाम मोतिहारी को 205 करोड़, सगौली को 23.3 करोड़, नरकटियागंज को 29.3 करोड़, सहरसा को 41 करोड़ रुपए, समस्तीपुर को 24.1 करोड़, सलौना को 22.3 करोड़, बनमनखी को 21.5 करोड़, मधुबनी को 20 करोड़, सकरी को 18.9 करोड़ तथा जयनगर को 17.5 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जाना है।

उन्होंने बताया कि सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन को 442 करोड़, ढोली को 39 करोड़, रामदयालू नगर को 31 करोड़, लखमिनिया को 27 करोड़, खगडिया को 34 करोड़, मानसी को 20.8 करोड़, सोनपुर को 23.7 करोड़, नौगछिया को 22.7 करोड़, हाजीपुर को 21 करोड़ रूपए तथा दलसिंहसराय को 19.6 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जाएगा।

धनबाद मंडल के चन्द्रपुरा स्टेशन को 26.50 करोड़, ने.सु.ब. गोमो को 32.40 करोड़, कतरास को 26.90 करोड़, नगर उंटारी को 26.30 करोड़, गढ़वा टाउन को 25.50 करोड़, गढ़वा रोड को 24.50 करोड़, पहाड़पुर को 28.10 करोड़, पारसनाथ को 30.40 करोड़, हजारीबाग रोड को 28.10 करोड़, कोडरमा को 30.30 करोड़, लातेहार को 24.50 करोड़, डालटनगंज को 29.20 करोड़, बरकाकाना को 32.60 करोड़, रेनुकूट को 28.50 करोड़ एवं चोपन को 30.90 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जाएगा।

इसी प्रकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया जंक्शन को 296 करोड़, अनुग्रह नारायण रोड को 13 करोड़, सासाराम को 21.3 करोड़, भभुआ रोड को 24.3 करोड़, कुदरा को 18.8 करोड़, दुर्गावती को 18 करोड़ तथा चंदौली मझवार को 21.7 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास कार्य किया जाना है। कार्यक्रम के लिए पंडाल बनाए गए हैं, पंडाल में बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ दर्शकों की सुगमता के लिए एलइडी स्क्रीन भी लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *