ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पीएम श्री योजना केंद्र के सहयोग से प्रदेश को तरक्की की ओर ले जाएगा : अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। वहीं कांग्रेस के द्वारा आत्मानंद स्कूल का नाम बदलने पर प्रदर्शन करने की धमकी को लेकर कहा कि यह कांग्रेस का स्कूल नहीं है। यह सरकार का स्कूल है, राज्य सरकार संचालित कर रही है।

पीएम श्री योजना पर अरुण साव ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के तरक्की के लिए यह किया जा रहा है। वहीं इसपर कांग्रेस के प्रदर्शन करने की बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ बचा नहीं है।

छत्तीसगढ़ के नेता रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रचार करने जा रहे हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि एक नेता के लिए लोग गए हुए हैं, इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। इससे कुछ हासिल नहीं होगा। राहुल गांधी अमेठी से वायनाड गए और अब वायनाड से रायबरेली आये, जनता उन्हें विदा करने के लिए बैठी है।

पार्टी और सरकार का बड़ा कुनबा झारखंड में प्रचार कर रहा है, इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ का ओडिशा और झारखंड से प्रत्यक्ष संबंध रहा है। इसलिए छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव में सहयोग के लिए भेजा गया है। जहां भी जरूरत पड़ेगी हम जाएंगे और पार्टी के लिए काम करेंगे।

सभी सीटों पर मतदान के बाद फीडबैक को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोगों के रुझान और रिस्पांस के आधार पर हमने समीक्षा की है, जिसमें भाजपा जीत रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *