ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधायक कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर दे रहे हैं पीएम सभा का निमंत्रण

फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में आगामी 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फारबिसगंज आगमन पांचवी बार हो रहा है।इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है।

पीएम की चुनावी जनसभा में भीड़ को लेकर फारबिसगंज भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी सहित भाजपा के कार्यकर्ता और नेता कमर कस चुके हैं,जिसके तहत पीएम की सभा में आने के लिए विधायक अपने समर्थकों के साथ घर घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं।इसके अलावा भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह की अगुवाई में भी भाजपा कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेन कर सभी को आमंत्रण पत्र दे रहे हैं।

फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी शहरी क्षेत्र सहित क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में घर-घर जाकर लोगों में आने का निमंत्रण देने का कार्य कर रहे हैं। विधायक विद्यासागर केसरी के साथ बीजेपी पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा,नगर अध्यक्ष रजत सिंह, प्रसेनजीत चौधरी, प्रदीप कनौजिया, शिवराम शर्मा, अरुण निराला, अमल ओझा, किशन शर्मा, संजय डाबरी वाला, आयुष कुमार, प्रेम केसरी, राजेश साह आदि को घूम घूमकर आमंत्रण पत्र वितरित करते देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *