ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरकारी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

महानगर कोलकाता के हेस्टिंग्स इलाके में गुरुवार सुबह हावड़ा से खिदिरपुर जा रही एक सरकारी बस में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, चलती बस के इंजन के सामने से पहले धुआं निकलते देखा गया और देखते ही देखते आग फैल गई। आग लगते ही ड्राइवर ने बस रोक दी, यात्रियों को तुरंत नीचे उतारा गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को नियंत्रित किया। हालांकि तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे हावड़ा से खिदिरपुर जा रही सरकारी बस के इंजन के अगले हिस्से में अचानक धुआं देखा गया। देखते ही देखते बस में आग लग गई। घटना से कुछ देर के लिये यातायात बाधित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *