ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री ने स्वदेश दर्शन 2.0 योजना अंतर्गत चित्रकूट में अध्यात्म का अनुभव परियोजना का उद्घाटन किया

मध्यप्रदेश के सतना जिले को गुरुवार को 150 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां स्वदेश दर्शन 2.0 योजना अंतर्गत 26 करोड़ की लागत से ‘चित्रकूट घाट पर अध्यात्म का अनुभव’ परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले में कार्यक्रम में 139 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये कार्य भी पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत मंदाकिनी के घाटों के जीर्णोद्धार और उन्नयन के हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिन प्रभु राम के नाम से काम सफल हो जाता है, उनका संबंध चित्रकूट से है, श्री तो इसके नाम में लगना चाहिए। ‘हम भगवान के मामले में कॉम्प्रोमाइज नहीं करेंगे। जहां-जहां मप्र की धरती भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े हैं, उस प्रत्येक स्थान को तीर्थ बनाकर छोड़ेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के विकास के लिए अनेक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि यहां ‘चित्रकूट विकास प्राधिकरण’ बनेगा। यहां अनुविभागीय अधिकारी बैठेगा। आने वाले समय में अलग से एसडीएम कार्यालय होगा। क्षेत्र के विकास के लिए एमपी-यूपी बॉर्डर तक फोर लेन का निर्माण होगा। परिक्रमा पथ, गोदावरी, सती अनुसुइया, हनुमान धारा, भरत घाट समेत जहां-जहां अतिक्रमण है, उसे हटाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच कार्यक्रम के मंच पर इंटरनेशनल वूसू प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली सतना की बेटी वैष्णवी त्रिपाठी सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *