ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुपरटेक कंपनी के मालिक आरके अरोड़ा 10 जुलाई तक ईडी हिरासत में

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सुपरटेक कंपनी के मालिक आरके अरोड़ा को 10 जुलाई तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने आज अरोड़ा को कोर्ट में पेश करके 14 दिनों की हिरासत मांगी थी।

ईडी ने अरोड़ा को 27 जून को गिरफ्तार किया था। सुपरटेक समूह के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई एफआईआर दर्ज हैं। इसी आधार पर ईडी ने सुपरटेक समूह, उसके निदेशकों एवं प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। अप्रैल में ईडी ने सुपरटेक और उसके निदेशकों की 40 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की थीं।

एफआईआर में अरोड़ा और सुपरटेक पर फ्लैट बुक कराने वालों से अग्रिम राशि लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। ईडी के मुताबिक सुपरटेक और समूह की कंपनियों ने फ्लैट खरीदारों की राशि के आधार पर बैंक से कर्ज लिए और राशि का गबन कर लिया। दूसरी कंपनियों के नाम से जमीन खरीदी गई और उनके आधार पर भी बैंकों से कर्ज लिया।

आरके अरोड़ा उसी कंपनी के मालिक हैं, जिसके नोएडा में बने ट्विन टावर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 28 अगस्त को गिरा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *