ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अनियंत्रित बस ने आठ गाड़ियों को मारी टक्कर

महानगर कोलकाता में बुधवार दोपहर एक यात्री बस नियंत्रण खोकर एक के बाद एक आठ गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसा बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एसपी मुखर्जी रोड पर हुआ। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन हादसे से इलाके में दहशत फैल गई। बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन बस का कंडक्टर और खलासी फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे यात्रियों से भरी बस चारू मार्केट से एक्साइड जा रही थी। तभी टालीगंज आने से थोड़ा पहले बस अनियंत्रित हो गयी। बस ने अपने सामने आठ गाड़ियों को टक्कर मार दी। इनमें चार पहिया और दोपहिया वाहन भी शामिल थे। हालांकि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *