ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पहले परिवार की खैर खबर पूछी फिर ट्रांसफर करा लिए 25 हजार रुपये

थाना कटघर क्षेत्र के काशीपुर तिराहे निवासी युवक ने शुक्रवार को थाना साइबर सेल पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक साइबर अपराधी ने उसे फोन करके पहले परिवार की खैर खबर पूछी फिर 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की गुहार लगाते हुए रकम वापस दिलाने के लिए कहा।

कटघर के काशीपुर तिराहे निवासी पीड़ित मोहम्मद शमीम ने बताया कि गुरुवार रात्रि में उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने मोहम्मद शमीम से पहले उसकी और फिर उसके परिवार की खैर खबर पूछी। इसके बाद आरोपित ने झांसे में लेते हुए कहा कि मुझे पहचाना नहीं। इसी दौरान मो. शमीम को लगा कि उसके रिश्ते के भाई राशिद बोल रहे हैं। मो. शमीम ने राशिद का नाम लिया तो उसने कहा कि हां मैं राशिद बोल रहा हूं। आरोपी ने कहा कि उसे अपने घर कुछ रुपये भिजवाने हैं। एक मेडिकल स्टोर संचालक को रुपये भेजने हैं। आरोपी ने कहा कि मैं तुम्हारे नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर रहा हूं। आरोपित ने 25 हजार रुपये का टेक्स्ट मैसेज मो. शमीम के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद मो. शमीम ने 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। पीड़ित ने आगे बताया कि इसके बाद आरोपित ने 30 हजार रुपये का टेक्स्ट मैसेज भेज दिया और तीस हजार रुपये भी ट्रांसफर करने के लिए कहा। तब मो. शमीम के खाते से 30 हजार रुपये ट्रांसफर नहीं हुए क्योंकि मो. शमीम के खाते में केवल दो हजार रुपये ही बचे थे। उसने अपना बैलेंस चेक किया तो उसके खाते से 25 हजार रुपये कट तो गए हैं लेकिन आए नहीं हैं। मामले में साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *