ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भट्ट ने की टिहरी सीट को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने टिहरी विधान सभा कोर कमेटी के साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने टिहरी लोकसभा सीट को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने शुक्रवार को भाजपा टिहरी विधानसभा की कोर कमेटी बैठक का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने बुके भेंटकर कर जिला कार्यालय में स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि चुनाव में भारी जीत हासिल करने के लिए जरूरी है कि जिन्हें जो दायित्व मिला है, वह कार्यकर्ता व पदाधिकारी उस दायित्व को पूरी तत्पता से निभाये। जिले से लेकर बूथ स्तर तक कड़ी मेहनत की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि आम लोगों से सीधा जुड़ाव रखें। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से हुए लाभ व आगामी परिणामों को लेकर आम जनों को अवगत कराते हुए देश के लिए पीएम मोदी की महत्ता को भी बतायें। आज भारत विश्व में शक्ति के रूप में उभरने के साथ ही विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में मोदी को मात्र पीएम ही नहीं बनाना है बल्कि विश्व का सबसे समर्थित व्यक्तित्व बनाना है। इसके लिए लोकसभा चुनाव में प्रत्येक सीट पर जोरदार मेहनत करनी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि जनपद में चुनावी दौर को देखते हुए जिम्मेदारियों को बंटवारा किया गया है। चुनाव प्रबंधन के तहत सभी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, जोत सिंह विष्ट, पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै, विजय कठैत, जिला महामंत्री उदय रावत, राजेंद्र जुयाल, नलिन भट्ट, लीला मखलोग, मंजू चंद, मेहरबान सिंह रावत, डा प्रमोद उनियाल, देवेंद्र बेलवाल, दिनेश डोभाल, खेम सिंह, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *