ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधायक सत्यनारायण शर्मा के पुत्र पंकज ने विस चुनाव के लिए पेश की दावेदारी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस में दावेदारी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा ने सोमवार को रायपुर ग्रामीण विधानसभा के लिए आवेदन देकर दावेदारी पेश की है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को आवेदन सौंपा है। पंकज शर्मा ने कहा कि जनता की सेवा करने अब चुनावी मैदान पर उतरने आया हूं।

रायपुर ग्रामीण से मौजूदा विधायक सत्यनारायण शर्मा ने इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सत्यनारायण शर्मा की विरासत अब उनके बेटे पंकज शर्मा संभालेंगे। पंकज शर्मा ने अपने पिता के विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की है। पंकज शर्मा बिरगांव नगर निगम के महापौर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में टिकट के लिए आवेदन जमा करने पहुंचे। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को अपना आवेदन सौंपा है। इस दौरान पंकज शर्मा ने कहा कि ग्रामीण की जनता के साथ पांच सालों से हमारा सीधा जुड़ाव है। जनता ने हम पर भरोसा जताया है। जनता की सेवा करने अब चुनावी मैदान पर उतरने आया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *