ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रिक्शा चालक ने चलने से किया इनकार तो मार दी गोली

औद्याेगिक नगरी पानीपत में मंगलवार की सुबह एक युवक ने मामूली बात पर रिक्शा चालक को गोली मार दी। इस पर गुस्साए लोगों ने आरोपित को पकड़ जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल रिक्शा चालक और आरोपित को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार धमीजा कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दिव्यांग व्यक्ति कॉलोनी में खड़े एक रिक्शा चालक के पास गया और उसे उग्राखेड़ी गांव तक रिक्शा से चलने के लिए कहा। रिक्शा वाले ने दूरी ज्यादा होने की वजह वहां जाने तक मना कर दिया। जिसके बाद दिव्यांग आरोपित ने रिक्शा चालक को पिस्तौल दिखाकर धमकी दी कि वह उसे छोड़ कर आए। रिक्शा चालक के फिर मना करने दिव्यांग व्यक्ति ने तैश में आकर रिक्शा चालक को गोली मार दी। इससे मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगाें ने आरोपित को सौंप दिया। पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *