ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देकर मुख्यमंत्री बोले- अनुत्तीर्ण विद्यार्थी न हों निराश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपके कठिन परिश्रम और लगन का प्रतिफल है।

अभिभावकों से अपील, बच्चों पर दबाव न बनाएं बल्कि दें साथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थी निराश न हों। धामी ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों पर दबाव न बनाएं, बल्कि उनका साथ दें। ये जीवन में सफलता का आखिरी मापदंड नहीं है। आप सभी पूर्ण मनोयोग और अधिक मेहनत के साथ प्रयास कर सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। हर कोई कभी-कभी विफल होता है और यह एक विफलता उन्हें परिभाषित नहीं करती है। सलाह है कि अगली परीक्षा के लिए अभी से परिश्रम में जुट जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *