ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पानीगांव थाना के ओसी उत्पल बोरा निलंबित

पानीगांव थाना के थाना प्रभारी उत्पल बोरा को निलंबित कर दिया गया है। थाने के शेष सभी पुलिसकर्मियों को रिजर्व क्लोज किया गया है, यानी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि थाना के एसआई मेराफात अली को बुधवार को 5 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया था। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा की गई इस गिरफ्तारी के तुरंत बाद ओसी को निलंबित करने तथा थाना के शेष सभी कर्मियों को लाइन हाजिर करने का फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *