ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पलवल: युवती के घर में घुस कर रेप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शुक्रवार को यहां अपने घर में सो रही एक युवती को हथियार से डराकर दुष्कर्म किया गया। वारदात के दाैरान युवती के माता-पिता कमरे में पहुंचे तो उन पर पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी दी। उटावड थाना पुलिस ने एक नामजद सहित 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल हथीने के एक गांव निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने घर में एक कमरे में सोई हुई थी व दूसरे कमरे में उसके माता-पिता सोए हुए थे। उसी दौरान सुबह के करीब 3 बजे गांव का ही निवासी आमिर अपने एक अन्य साथी के साथ उसके कमरे में घुस आया। आरोप है कि युवक ने आते ही उसके मुंह पर हाथ रखकर दबा दिया, उसके साथ एक अन्य लड़का भी था, जिसे वह नहीं जानती। इसके बाद आमिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर अपनी जेब से देसी कट्टा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। उसकी आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे उसके माता-पिता नींद से जाग गये। वे उसके कमरे में आ गए। आरोपी आमिर ने जेब से निकाला देसी कट्टा तान दिया और कहा कि यदि उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो तुम्हें और तुम्हारी बेटी को जान से खत्म कर दूंगा।

उटावड़ थाना प्रभारी टेक सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पीडिता के अनुसार दी गई शिकायत के आधार पर एक नामजद सहित 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *