ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

2024 लोकसभा चुनाव में मेरठ -हापुड लोकसभा सीट से प. सुनील भराला को प्रत्याशी बनाने की मांग

रविवार को प्यारे लाल शर्मा मैदान में ब्राह्मण स्वाभिमान शंखनाद रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पं. सुनील भराला निवर्तमान राज्य मंत्री और अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश , राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रहे साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम स्वाभिमान सेना के संस्थापक पं. डी.डी. शर्मा ने की। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय संत महामण्डलेश्वर पूज्य यतींद्रानन्द गिरि महाराज, महामण्डलेश्वर दास महाराज, महामण्डलेश्वर गुरु मां नीलिमानंद , शंकराचार्य परंपरा के संत स्वामी कनक प्रभानन्द सरस्वती , कथा वाचक आचार्य विशाल कृष्ण महाराज आदि का सानिध्य रहा।

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण समाज ने हुंकार भर दी है। प्यारेलाल शर्मा स्मारक में पहली बार पश्चिमी यूपी में ब्राह्मण समाज ने अपनी ताकत दिखाने का काम इस सम्मेलन के जरिए किया ।, इस सम्मेलन के बहाने ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों को भी एक मंच पर लाने की तैयारी भी आयोजकों के द्वारा की गई साथ ही सम्मेलन में लोकसभा चुनाव में हिस्सेदारी पर भी गम्भीरता पूर्वक मंथन हुआ।महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने संबोधन में कहा कि इस बार सबको मिलकर पंडित सुनील भराला को मेरठ लोकसभा का सांसद बनाना है। वही सरस्वती कनक महाराज ने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण ही सनातन धर्म का रक्षक है और इस मंच से ब्राह्मण शिरोमणि पंडित सुनील भराला को पुरे समाज का और पूरे सनातन का समर्थन है। आगामी चुनाव में सर्व समाज और सनातन धर्म के समर्थक सुनील भराला के साथ खड़े हैं।वही महामंडलेश्वर राधा सरस्वती जी ने कहा कि पंडित सुनील भराला के साथ पूरा संत समाज खड़ा है। और हमारी प्रबल इच्छा है कि पंडित सुनील भराला को मेरठ से लोकसभा भेजें। वही महामंडलेश्वर भैया जी महाराज ने कहा कि पंडित सुनील भराला जैसे सनातनी रक्षक और मानवता के लिए तत्पर नेता को लोकसभा भेजना जनहित में आवश्यक है।

पं. सुनील भराला ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा समाज और धर्म की रक्षा के लिए त्याग किया और जरुरी होने पर बलिदान भी दिया। आज हम ऐसा रास्ता खोज कर आगे बढ़ने और संगठित होकर जनता से अपना हक लेने के लिए एकत्रित हुए हैं। ब्राह्मणों के आवेश के कारण को मैं समझ सकता हूं कि समाज के साथ क्या अन्याय हो रहा है और उनके प्रतिकार भी आवश्यक हैं। पार्टी मुझे मौका देती है तो मैं बखूबी जिम्मेदारी को निभाऊंगा। आप सबके लिए पं. सुनील भराला दिन रात खड़ा है और हमेशा इसी तरह से खड़ा रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *