ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विपक्ष के लोग सत्ता से कोसों दूर : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में कहा कि विपक्ष के लोग सत्ता से कोसों दूर हैं। मोदी के कामों को जनता का आशीर्वाद है और विकास कार्यों पर लोग वोट कर रहे हैं। 04 जून को प्रचण्ड बहुमत से परिणाम आयेंगे।

योगी ने मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में हर क्षेत्र में देश ने नया करके दिखाया है। भारत में नक्सलवाद पूरी तरह समाप्ति की ओर है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई सरकार पहले से ही कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र खतरनाक संकेत है। कर्नाटक में मुस्लिमों को जबरन आरक्षण दिया गया। देश का विभाजन जिन कारणों से हुआ। कांग्रेस पार्टी पर्सनल लाॅ को फिर से लागू करने की बात कर रही है। वह विरासत टैक्स की भी बात कर रही है। जनता की संपत्ति पर कांग्रेस की नजर है। महिलाओं का जेवर कांग्रेस वाले ले लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *