ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अमेठी में सिर्फ डबल इंजन सरकार और स्मृति ईरानी के विकास की आंधी है : पिंटू सिंह

केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी सोमवार को एक तरफ़ जहां रायबरेली से लेकर अमेठी तक जनसंपर्क कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता संग्रामपुर और भादर ब्लॉक के 32 स्थानों पर जनसंपर्क करेंगे। अमेठी लोकसभा में इस समय भाजपा के अलावा और कोई मैदान में दिखाई नहीं पड़ रहा है। ऐसे में भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने राहुल गांधी के चुनाव लड़ने वाले सवाल पर अपना तर्क रखा है।

उन्होंने बताया कि अमेठी में कोई गांधी नहीं है, अगर कुछ है तो सिर्फ डबल इंजन की सरकार और स्मृति ईरानी के विकास की आंधी है। यह ऐसी आंधी है जिसमें बड़े-बड़े गांधी उड़ जायेंगे। अमेठी लोकसभा के चुनाव में केवल भाजपा मैदान में।

उल्लेखनीय है कि अमेठी लोकसभा सीट पर अब तक कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशी न घोषित किए जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी मनोवैज्ञानिक रूप से जो बढ़त ले चुकी है उसे पीछे कर पाना आने वाले समय में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा। इधर, कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता असमंजस में चुपचाप पड़े हुए हैं। बीजेपी, संगठन, नेताओं और कार्यकर्ताओं के माध्यम से एक-एक वोटर तक पहुंच कर खुद को मजबूत स्थिति में खड़ा कर रही है।

भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने बताया कि भाजपा संगठन कितना सशक्त है यह किसी से छुपा नहीं है। हमारे संगठन में जिलाध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख तक सभी कार्यकर्ता नेता आने वाले 20 मई के चुनाव से पूर्व एक बार नहीं कई बार मतदाताओं तक पहुंच कर अपनी उपलब्धियां को बताते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। वहीं लोकसभा क्षेत्र की जनता भी राष्ट्रहित में एक कमल का फूल अमेठी से संसद में भेजने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई पड़ रही है। ऐसे ही हम सब मिलकर पार्टी के उस नारे को साकार करेंगे जिसमें कहा गया है अबकी बार 400 पार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *