ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रजनीगंधा पान मसाला चोरी मामले में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 गुवाहाटी के चांदमारी इलाके से 100 कार्टून रजनीगंधा पान मसाला चोरी मामले में पुलिस ने चालक समेत मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि 30 अप्रैल को चांदमारी थाना क्षेत्र के ज्योति नगर निवासी सबिन साऊद ने चांदमारी थाने में 100 कार्टून रजनीगंधा पान मसाला चोरी मामले में एक प्राथमिक की दर्ज करायी थी।

जानकारी के अनुसार 50 लख रुपए का रजनीगंधा से लदा एक ट्रक चालक समेत लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही चांदमारी पुलिस ने केस नंबर 110/2024 धारा 120 (बी) 181आईपीएस के तहत एक प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद मोनिरुल इस्लाम को चिरांग जिले के बिजनी से 29 मई को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने मेघालय के बर्नीहाट के 14 माईल इलाके से इस मामले में शामिल मुख्य आरोपित बिहार के वैशाली निवासी अरुण राय को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने चांदमारी थाना क्षेत्र के मटघरिया इलाके से 79 कार्टून रजनीगंधा पान मशाला बरामद किया है। जिसकी कीमत 40 लख रुपए आंकी गई है। शेष रजनीगंधा को खुले बाजार में बेचा गया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *