ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चारद्वार में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, छह घायल

शोणितपुर (असम), 17 जून (हि.स.)। शोणितपुर के चारद्वारा में रविवार को भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने आज बताया कि यह हादसा रविवार की रात उस समय हुआ जब भालुकपुंग से आ रहे टेंपो वाहन (एएस-12ई-9543) ने सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे टैंपो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टैंपो में सवार छह लोग घायल हो गए।

पता चला है कि टैंपो में सवार लोग भालुकपुंग से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। आरोप है कि ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू ले जा रहा था।

मृतक की पहचान जॉन कलिता के रूप में हुई है। जबकि, गंभीर रूप से घायलों में गौतम दास, दीपांकर दास, लुकुमणि डेका, सुशील बोरा, दिगंत दास और नयनज्योति दास शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को तेजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *