• March 19, 2026

खंभे से टकराकर पलटी कार,एक बालक की मौत एक घायल

 खंभे से टकराकर पलटी कार,एक बालक की मौत एक घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर कुरावर थाना क्षेत्र में फौजी ढ़ाबे के सामने तेज रफ्तार कार खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार 14 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 18 वर्षीय बालक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और कार चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार कुरावर-नरसिंहगढ़ रोड़ स्थित फौजी ढ़ाबे के सामने तेज रफ्तार कार खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार पुष्पेन्द्रसिंह (14) पुत्र गोरधनसिंह तोमर निवासी मस्तुखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं वीरेन्द्रसिंह (18)पुत्र राजेन्द्रसिंह तोमर निवासी मस्तुखेड़ी को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने वीरेन्द्रसिंह तोमर की रिपोर्ट पर कार चालक देवराज पुत्र नूतनसिंह राजपूत निवासी मस्तुखेड़ी के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *