हथियार समेत तीन नबालिग व एक महिला समेत दो शराब तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने तीन नाबालिग को हथियार एवं एक महिला समेत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर चलाये जा रहे सघन गश्ती एवं वाहन जॉच के दौरान छौडादानों थाना क्षेत्र में रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में चल रहे वाहन जॉच के क्रम में नहर रोड के समीप दो लड़के पुलिस द्धारा जॉच होते देख भागने का प्रयास करने लगे,जिसे मौजूद पुलिस बल ने दोनों लड़कों को दबोच लिया गया और उनकी तलाशी ली गयी तो एक लड़के के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है।

पकड़े गये दोनों लड़कों की निशानदेही पर एक अन्य लड़के को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग होने के कारण उनकी पहचान सार्वजनिक नही की गयी है।वही दूसरी ओर गुप्त सूचना के आधार पर दो तस्करों को 15 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।जिनकी पहचान दुर्गा भगत, थाना जितना,पूर्वी चम्पारण व रम्भा देवी, थाना दरपा,पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है।इस संदर्भ में छौडादानों थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *