ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एम्स नर्सिंग आफिसर के घर चोरी, जेवर उड़ाए

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में तैनात एक सीनियर नर्सिंग आफिसर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब तीन तोला जेवर और कीमती सामान चुरा लिया। गृह स्वामी अपने घर केरल गया था। उसके साथी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

प्रशांत केएस एम्स ऋषिकेश में सीनियर नर्सिंग आफिसर के पद पर तैनात हैं। ध्यान मंदिर ट्रस्ट के समीप लक्कड़ घाट श्यामपुर में वह किराए के घर में रहते हैं। 11 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ केरल स्थित अपने गांव गए थे। अपने सहकर्मी नर्सिंग आफिसर अरुण रवि को वह घर की देखरेख की जिम्मेदारी सौंप गए थे। मंगलवार की शाम जब वह दोस्त के घर पहुंचे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी टूटी हुई थी और लाकर में रखा हुआ सामान गायब था। उन्होंने अपने मित्र प्रशांत को घटना की जानकारी दी।

मामले की शिकायत श्यामपुर पुलिस चौकी में देते हुए अरुण रवि ने पुलिस को बताया कि आलमारी के लाकर से सोने की चेन, सोने का कमर बंद, तीन अंगूठी, सोने की चेन-माला, सभी सामान करीब तीन तोला, एक कैमरा और अन्य सामान गायब है। उन्होंने बताया कि गृह स्वामी प्रशांत अपने गांव से शनिवार को लौटेंगे। चौकी प्रभारी श्यामपुर जगत सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की जा रही है। चोरी का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *