ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नेपाल आने का न्योता दिया

भारत में एनडीए सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने गए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। आज सुबह राष्ट्रपति भवन में मुलाकात के दौरान प्रचंड ने मुर्मू को नेपाल भ्रमण करने का न्योता दिया है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गए नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने सोमवार को सुबह दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रचंड ने नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल की तरफ से भारत की राष्ट्रपति को भेजे गए नेपाल भ्रमण का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के प्रधानमंत्री को शपथग्रहण में शामिल होने पर धन्यवाद दिया। साथ ही राष्ट्रपति ने दोनों देशों के संबंधों पर चर्चा भी की थी। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच रहे धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक संबंध के कारण यह राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध से कहीं अधिक बढ़कर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *