• June 19, 2026

NEET UG 2026 री-एग्जाम: NTA ने जारी किया ड्रेस कोड और जरूरी गाइडलाइंस, 21 जून परीक्षा से पहले जानें नियम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जामिनेशन के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है, जो 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एनटीए ने ड्रेस कोड, एंट्री नियम और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची जारी की है।

ड्रेस कोड को लेकर निर्देश

एनटीए के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार हल्के और साधारण कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। जरूरत पड़ने पर फुल स्लीव और हल्के ऊनी कपड़ों की भी अनुमति दी गई है, लेकिन ऐसे उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा ताकि सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) पूरी की जा सके। धार्मिक प्रतीक जैसे कलावा, पगड़ी, हिजाब आदि पहनने वाले छात्रों को भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए समय से पहले केंद्र पहुंचना होगा।

क्या ले जाना होगा अनुमति के साथ

  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • साधारण और आरामदायक फुटवियर (चप्पल या लो-हील जूते)

एनटीए ने सलाह दी है कि उम्मीदवार भारी ज्वेलरी या मेटल एक्सेसरीज से बचें, क्योंकि इससे सुरक्षा जांच में समय लग सकता है।

पूरी तरह प्रतिबंधित वस्तुएं

परीक्षा केंद्र के अंदर निम्न वस्तुओं को ले जाना सख्त मना है—

  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और ईयरफोन
  • किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
  • बड़े मेटल बकल वाले बेल्ट और भारी आभूषण

सुरक्षा जांच अनिवार्य

सभी उम्मीदवारों की परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले अनिवार्य सुरक्षा जांच की जाएगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त नियम लागू रहेंगे।

हेल्पलाइन

उम्मीदवार किसी भी जानकारी या समस्या के लिए NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *