ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग सेवा संस्था के पदाधिकारी सम्मानित

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में निःशुल्क रूप से जिले में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योगा की सेवा उपलब्ध कराने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं इन्टरनेशनल नेचुरोपैथी जेशन एवं योगी अनंत प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भेंट एवं शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. नरेन्द्र सिंह प्रदेशाध्यक्ष योगी अनंत प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, इन्टरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन पदाधिकारी ओपी शर्मा, उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

जिलाधिकारी मिश्रा को डाॅ. नरेन्द्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष, योगी अनंत प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा पूरे जिले में कैम्पों का आयोजन कर जन सामान्य को प्राकृतिक चिकित्सा एवं योगा की सेवा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर बिजनौर में देवलोक काॅलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में नियमित रूप से प्रति रविवार को कैम्प का आयोजन कर जनसामान्य को नि:शुल्क रूप से योगासन एवं प्राकृतिक चिकित्सा के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है तथा जनसामान्य को उक्त दोनों पद्धतियों को अपने जीवन में अंगीकार करने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि उक्त संस्थानों के अंतर्गत जिला कारागार, बिजनौर, विदुर कुटी एवं गंगा घाटों पर भी कैम्पों का आयोजन कर जन सामान्य को योगासन कराते हुए प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराते हुए दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। जिलाधिकारी मिश्रा ने जनसामान्य को उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और उन्हें उक्त सेवाएं जारी रखने की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *