ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत नव निर्माण पार्टी 26 अगस्त से शुरू करेगी संविधान बचाओ-जागृति लाओ पदयात्रा

भारत नव निर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रवादी करण सिंह खाचरियावास 26 अगस्त से प्रदेशव्यापी संविधान बचाओ जागृति लाओ पदयात्रा का शुभारंभ जयपुर के गुलाबी नगर से करेंगे। यह पदयात्रा अंबेडकर सर्किल स्थित भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके हजारों कार्यकर्ता जयपुर के प्रमुख मार्गों पर यात्रा का आगाज करेंगे। इसके बाद में यह पदयात्रा संभाग स्तर पर अनवरत चलेगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रवादी करण ने बताया कि 26 अगस्त से प्रदेशव्यापी संविधान बचाओ जागृति लाओ पदयात्रा का शुभारंभ जयपुर के गुलाबी नगर से शुरुआत की जा रही है। यह पदयात्रा संभाग स्तर पर भी जाएगी। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ कि इस मुहिम से जन जागृति का कार्य पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टी कांग्रेस और भाजपा सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा रहे हैं और उनकी पार्टी समरसता के जरिए भारत के नव निर्माण का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की बहुत जरूरत है। जन समस्याओं के निदान की जरूरत है और इसके लिए भारत नव निर्माण पार्टी अग्रिम मोर्चे पर व्यवस्था को ठीक करने के लिए इस संविधान बचाओ जागृति लाओ पदयात्रा का आयोजन कर रही है। इस मौके पर राष्ट्रवादी करण ने साफ कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पूरी ताकत के साथ प्रदेश की सभी दो सौ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी । उन्होंने पार्टी के संकल्प पत्र को दोहराते हुए कहा की प्रत्येक छात्र को प्राथमिक से कॉलेज शिक्षा निशुल्क उपलब्ध होगी। राजस्थान बिजली मीटर मुक्त होगा। किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *