ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 को आ रहे हैं दून : महेंद्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है ताकि कोई कमी न रह जाए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के दौरे के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को उत्तराखंड आएंगे।

इस संदर्भ में शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे में तीन प्रमुख कार्यक्रम होंगे। पहला कार्यक्रम हल्द्वानी में होगा, जिसमें अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्ष से लेकर पार्टी पदाधिकारी तक शामिल होंगे। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जबकि पार्टी ने आचार संहिता से पहले ही प्रदेश में पीएम की एक बड़ी सभा आयोजित करने के लिए तीन स्थानों का चयन किया है।

नड्डा का दूसरा कार्यक्रम शाम चार बजे हरिद्वार में होगा, जहां प्रदेश के लोस चुनाव संचालन समिति की बैठक होगी। बैठक में नड्डा चुनाव संचालन संबंधित कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करेंगे और उन्हें चुनाव से संबंधित निर्देश देंगे। इसके बाद नड्डा दून पहुंचेंगे। दून में वह टिहरी लोकसभा क्षेत्र के करीब दो हजार संख्या वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *