ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत नेपाल के अधिकारियों के बीच बैठक में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

एसपी अजय गणपति के निर्देश पर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत बनाए जाने को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सीओ शिवराज सिंह राणा की अध्यक्षता में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बॉर्डर पर नियुक्त समस्त सुरक्षा एजेंसियों और नेपाल पुलिस, ग्राम प्रहरी पुलिस व नेपाल राष्ट्र के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक हुई। इसमें एक दूसरे के साथ बेहतर तालमेल से कार्य करने, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होने वाली मानव व अन्य प्रकार की तस्करी की रोकथाम व अन्य प्रकार की अवैध गतिविधियों/ आवागमन और दोनों राष्ट्रों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाए जाने पर चर्चा हुई।

गोष्ठी में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत बनाए जाने, दोनों देशों के लोगों के आवागमन को सुगम बनाए जाने, बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली तस्करी व अनैतिक गतिविधियों की सूचना आपस में साझा करने आदि संबंधों में सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *