ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नमामि गंगे ने राष्ट्रध्वज लेकर राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प

भारतीय संस्कृति की मेरुदंड राष्ट्रीय नदी मां गंगा को राष्ट्रध्वज की ही तरह समुचित आदर करने की अपील करते हुए नमामि गंगे ने रविवार को गंगाद्वार से राष्ट्र ध्वज लेकर मां गंगा की आरती उतारी। घाट पर मौजूद नागरिकों के साथ तिरंगा लेकर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गंगा स्वच्छता का संकल्प लिया । नमामि गंगे टीम के सदस्यों ने राष्ट्रीय नदी गंगा के संरक्षण के लिए राष्ट्रध्वज और स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया ।

सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संन्ध्या पर श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित गंगा द्वार का दिव्य परिसर भारत माता की जय और आओ घर घर अलख जगाए-मां गंगा को निर्मल बनाएं के उद्घोष से गूंज उठा । सबका साथ हो गंगा साफ हो की अपील के साथ गंगा सेवक नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि हम राष्ट्र ध्वज की तरह राष्ट्रीय नदी मां गंगा का सम्मान करें। हम सभी हमारी नदियों को साफ़ और स्वच्छ रखने का प्रण लें। प्रकृति ने हमारे देश को गंगा जैसी पवित्र , जीवनदायिनी और आजीविका प्रदान करने वाली नदी है। उनकी देखरेख करें और उन्हें गन्दा नहीं करने का संकल्प लें। कार्यक्रम में महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, नवीन निषाद, ऋषभ सिंह, नवनीत, सौम्या तिवारी आदि ने भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *