• February 13, 2026

कानपुर में युवक की हत्या करके शव कुएं में फेंका

 कानपुर में युवक की हत्या करके शव कुएं में फेंका

साढ़ थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई और उसके शव को कूंए में डाल दिया। शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर रंजीत कुमार ने बताया कि साढ़ के गाजीपुर गांव से सूचना मिली कि हरि बहादुर सिंह उर्फ डीकर सिंह की हत्या करके शव को गांव में स्थित एक कुएं में फेंक दिया गया है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर कुछ स्थानों पर खून के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। जांच एवं साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

कुंए से शव बरामद करने के लिए दमकल कर्मियों को गाड़ी सहित बुलाया गया है। शव की तलाश जारी है। ग्रामीणों द्वारा एक व्यक्ति पर संदेह जताया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव बरामद होते ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *