ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अधेड़ की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

खोह नागोरियान थाना इलाके में गुरूवार देर रात को गोनेर रोड पर एक अधेड़ की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही मौके पर पहुंची फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) टीम ने सबूत जुटाए हैं। वारदात स्थल को देखने से लग रहा है कि मजदूर पर सोते हुए हमला किया गया हो। इससे खून अधिक बहने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस जानकारी में सामने अधेड़ के साथ रहने वाले दो अन्य युवक घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाष की जा रही है।

थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि गोनेर रोड बाबा नाहर सिंह कॉलोनी के एक मकान की छत पर हरिप्रसाद (45) नाम के एक व्यक्ति का शव मिला हैै। उसके सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या की गई। साथ ही पुलिस को मौके से खून से सना पत्थर भी मिला है। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक हरिप्रसाद मूलतः उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले का निवासी है और जयपुर में गोनेर रोड पर किराए के मकान में रह कर मजदूरी (पीओपी का काम) करता था। उसके साथ दौसा जिले के मंडावरी इलाके के दिलखुश बैरवा और लवकुश बैरवा नाम के युवक भी रहते थे। यह दोनों घटना के बाद से फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। साथ ही घटनास्थल का मौका मुआयना कर एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। जो मजदूर मौके पर मिले उन से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस टीमें शक के आधार पर मकान में रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ की जा रह रही है। फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *