ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

“आई हमारी बारी अब वोट देने जाना है” आईईएस कॉलेज के प्रथम वोटर्स बच्चों ने लिया संकल्प

युवा मतदाताओं को जागरूक करने और उनमें मतदान के प्रति रुझान पैदा करने और भोपाल मे वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन भोपाल द्वारा स्वीप (SVEEP) के अन्तर्गत भोपाल के महाविद्यालयों ‘कौन बनेगा वोटर नम्बर वन’ मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । आईईएस रातीबढ़ के सभागार में स्टूडेंट्स एवं प्राध्यापकों के मध्य मल्टीमीडिया क्विज आयोजित की गई।

जनसंपर्क अधिकारी अरुण शर्मा ने गुरुवार को बताया कि क्विज के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ – साथ प्राध्यापको का जोश मतदान के प्रति उत्साह को प्रदर्शित कर रहा था। हॉट सीट पर बैठे बच्चे बड़ी आतुरता से प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। वहीं दर्शको के लिए राउंड में दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चे और प्राध्यापक सही जवाब दे अपना नाम लकी ड्रा हेतु पक्का कर रहे थे। अब बताओ तो जानें चैलेंज राउंड में बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी चैलेंज स्वीकार कर बिना प्रश्न देखे जवाब दिए। 2 घंटे चली इस रोचक प्रतियोगिता से छात्राओं ने मतदान के महत्व और चुनावी प्रक्रिया संबंधी जानकारी प्राप्त की अंत में संस्थान के प्रथम वोटर्स के साथ सभी को मतदान की शपथ दिला सभी को वोट देने जाने का आव्हान किया।

संस्थान की डायरेक्टर डॉ. सुनीता सिंह, डॉ.प्रीति पाण्डे एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में खेली गई क्विज मे टॉप 10 बच्चों का चयन किया गया, जो मेगा राउंड में खेलेंगे। कार्यक्रम के समापन में डॉ. प्रीति पाण्डे ने रविकान्त क्विज मास्टर का सम्मान किया क्विज का संचालन रविकान्त ठाकुर, स्वीप समन्वयक एवं मोहन मालवीय भोपाल ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *