ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कबाड़खाने के गोदाम में तेज विस्फोट, एलपीजी गैस सिलेंडर और ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए कई ब्लास्ट

शहर के अधारताल कबाड़खाने में गोदाम में गुरुवार दोपहर को तेज विस्फोट हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा इलाका दहल गया। गनीतम रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना के बाद गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी अनुसार घटना गोहलपुर थाना इलाके के खजरी खिरिया बाईपास के पास की है। यहां स्थित शमीम हाजी के कबाड़खाने में गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे वेल्डिंग करते वक्त गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। एलपीजी गैस सिलेंडर और ऑक्सीजन सिलेंडर में एक साथ कई ब्लास्ट हुए जिससे कबाड़खाने की छत उड़ गई। कई किलोमीटर के दायरे में भूंकप के झटके जैसा एहसास हुआ। आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की कई टीम में मौके पर पहुंची। अपर कलेक्टर ने जांच के लिए अफसरों को मौके पर भेजा है। कबाड़ खाने में बड़ी तादाद में विस्फोटक होने की बात सामने आई है।

अपर कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जाएगी। वहां पर अवैधानिक काम तो नहीं हो रहे थे। गैस से भरी कितने सिलेंडर रखे गए थे। सिलेंडर घरेलू या व्यावसायिक था आदि बिंदुओं पर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *