ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए अब करें ऑनलाइन आवेदन

मुरादाबाद के जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शासन से मिले निर्देश के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

जिला समाज कल्याण कल्याण अधिकारी ने बताया कि बताया कि योजनांतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या, विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा महिलाओं को विवाह पर आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे पहले ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था थी।

उन्होंने आगे बताया कि योजना के तहत विवाह करने पर दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाएंगे। 10 हजार रुपये का उपहार उन्हें प्रदान किया जाएगा। जबकि छह हजार रुपये उनके भोजन, टेंट आदि व्यवस्थाओं के लिए विभाग देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *