ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

MP: शिवराज सरकार का यू-टर्न,’द केरल स्टोरी’ पर लगेगा टैक्स

MP: देश की धर्मांतरण पर बनी चर्चित फिल्म “द केरल स्टोरी” को लेकर एक बार फिर शिवराज सरकार ने बड़ा एलान कर दिया है | बता दें कि सरकार ने टैक्स फ्री वाला स्टेटस वापस ले लिया है। छह मई को राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग ने आदेश जारी कर फिल्म को टैक्स फ्री किया था। दस मई को नया आदेश जारी कर पुराने को निरस्त कर दिया गया।

वाणिज्यिक कर विभाग में उप-सचिव आरपी श्रीवास्तव ने दस मई को आदेश जारी कर कहा कि विभाग के आदेश क्रमांक 1145/2023/05 (सेक्शन-1) दिनांक 06.05.2023 को राज्य शासन 10 मई 2023 के प्रभाव से निरस्त करता है। राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि निरस्ती का आदेश उस दिन आया है जब कर्नाटक में वोटिंग चल रही है। इस वजह से विपक्ष इस फिल्म की टाइमिंग, उसे टैक्स फ्री करने के आदेश और अब फिर टैक्सेबल करने के आदेश को राजनीति से प्रेरित बता रहा है।

बता दें कि रिलीज से दिन शिवराज ने कहा था कि हम पहले ही धर्म परिवर्तन के खिलाफ  कानून  बना चुके है | चूंकि यह फिल्म जागरूकता पैदा करती है, इस वजह से सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए। माता-पिता, बच्चों और बेटियों को इसे देखना चाहिए।

जानें कब है भैरव कालाष्टमी, क्या है भैरव की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *