ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पॉश कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों की चहलकदमी से लोगों में दहशत

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ नकाबपोश बदमाश रात के समय कॉलोनी में बने मकानों के बाहर की रेकी करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक नकाबपोश बदमाश ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ भी छेड़खानी करता नजर आ रहा है। ये हरकत भी कैमरे में कैद हुई है। फिलहाल बदमाशों की इस बेखौफ हरकत से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है।

दरअसल, यह वीडियो महानगर के सबसे पॉश कॉलोनी कही जाने वाली सिविल लाइन स्थित मिशन कंपाउंड का बताया जा रहा है। वीडियो फुटेज में तारीख 4 अप्रैल दिखाई जा रही है। तीनों बदमाश मुंह पर नकाब बांधे दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं बदमाश बेखौफ एक घर की दीवार पर चढ़कर कैमरे से छेड़छाड़ करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। एक बदमाश हाथ में असलहा लिए भी दिख रहा है। इसके थोड़ी देर बाद के वीडियो में वही बदमाश एक बैटरी कंधे पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो फुटेज के वायरल होने के बाद लोग दहशत में हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान चप्पे चप्पे पर नजर रखने का दावा करने वाली पुलिस की फिलहाल कहीं कोई झलक तक दिखाई नहीं दी है। यह बात और भी परेशान करने वाली है।

फिलहाल बदमाशों की चहल कदमी से क्षेत्र के निवासी दहशत में बने हुए हैं। उन्हें डर है कि बदमाश कहीं उन्हें अपना शिकार न बना डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *