ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हर गांव-शहर में अभूतपूर्व विकास किया मोदी सरकार ने : अर्जुनराम

मोदी सरकार ने हर गांव, हर शहर में अभूतपूर्वक विकास किया है। पीएम ने जनता से जो वादे किये उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया है। बात चाहे भारतमाला प्रोजेक्ट की हो या पेट्रोल-डीजल से वैट कम करने की।

ये उद्गार बीकानेर संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार खाजूवाला के अनेक गांवों मे जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किये। मेघवाल ने आज लाखूसर, कालासर, केला, राजासर, सत्तासर, छत्तरगढ़, एक केएम, 465 आरडी, राणेर आदि का दौरा किया। मेघवाल ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास को अपना ध्येय मानते हुए अनेक योजनाएं चलाई। जिसका लाभ आज सभी वर्गों को मिल रहा है।

खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत में एक नये युग की शुरूआत हुई है। जहां न केवल भारत की वैश्विक शक्ति बढ़ी है। बल्कि जनता को भी अनेक योजनाओं का लाभ मिला है। रोजगार व कौशल, उर्जा उत्पादन, कृषक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुए है। तो युवाओं का भविष्य सुरक्षित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार ने अनेक ठोस कदम उठाएं है। बीकानेर में हर क्षेत्र में विकास कार्य हुआ है। गैस पाइपलाइन के विस्तार से लेकर सिरेमक हब बना। अब मैन्यूफैक्चरिंग हब बनने की ओर अग्रसर है। इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। समाज का हर वर्ग मोदी की गारंटी पर भरोसा जताते हुए जनता भाजपा की झोली में 400 सीटों से अधिक सीटें डालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *